शेख चहेली के मकबरे के निर्माण का श्रेय शाहजहां के बड़े पुत्र दाराशिकोह को जाता है, कहा जाता है कि शेख चहेली दाराशिकोह के अध्यात्मिक गुरु थे शेख चहेली एक प्रसिद्ध सूफी संत थे,जिनके बारे में माना जाता है कि वे 16वीं शताब्दी के दौरान रहे थे। वह अपनी आध्यात्मिक शिक्षाओं के लिए जाने जाते थे। उनकी मृत्यु के बाद, उनके सम्मान में उस स्थान पर एक मकबरा बनाया गया जहाँ उन्हें दफनाया गया था।